'बाहुबली' फेम एसएस राजामौली के बेटे कार्तिकेय की शादी 30 दिसंबर को जयपुर में रॉयल तरीके से हुई । कार्तिकेय और पूजा ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से सात फेरे लिए । कार्तिकेय की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं । अपनी शादी में पूजा ने सिल्क की पहनी।
विज्ञापन
2 of 8
karthikeya
- फोटो : twitter
वहीं दूल्हे राजा कार्तिकेय सफेद और गोल्डन कलर के धोती-कुर्ते में जंच रहे थे । कार्तिकेय की शादी में बाहुबली की पूरी कास्ट के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज स्टार्स पहुंचे ।
विज्ञापन
3 of 8
prabhas
बेटे की शादी में राजामौली और उनकी पत्नी ग्रीन-व्हाइट कलर की मैचिंग ड्रेस में नजर आए। साथ ही प्रभास ने ब्लू कलर के सूट पहना। प्रभास के अलावा अनुष्का शेट्टी लाल रंग की सिल्क की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । शादी के कई वीडियो भी सामने आए हैं ।
4 of 8
rajamouli
इन वीडियाे में शादी की रस्में होती नजर आ रही हैं । वहीं एक और वीडियो में अनुष्का और प्रभास साथ में खड़े नजर आ रहे हैं । अनुष्का, प्रभास से कुछ कह रही हैं और वो उनकी बात सुन हंस रहे हैं । ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है ।
विज्ञापन
5 of 8
prabhas
- फोटो : twitter
इसके अलावा प्रभास ने एक खास रस्म भी अदा की । राजामौली की वजह से ही प्रभास आज पूरी दुनिया में हिट हो गए हैं । अब जब उनके बेटे की शादी हुई तो प्रभास ने भी अपना फर्ज निभाया । प्रभास, दुल्हन पूजा को मंडप तक लेकर आए।
विज्ञापन
6 of 8
karthikeya
- फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर प्रभास और दुल्हन का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है । बता दें कि शादी के फंक्शन 27 दिसंबर से जयपुर में शुरू हो गए थे । कार्तिकेय और पूजा की संगीत से लेकर हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं ।
विज्ञापन
7 of 8
pooja
इन रस्मों में बाहुबली की पूरी टीम थिरकती हुई नजर आई थी। राजमौली के बेटे की शादी जयपुर के कूकस स्थित 7 स्टार होटल से हुई । बेटे की शादी को रॉयल बनाने में राजामौली ने कोई कसर नहीं छोड़ी । कार्तिकेय और पूजा की सगाई इस साल सितंबर में हो गई थी।
पूजा जाने-माने प्रोड्यूसर राजेन्द्र प्रसाद की पोती हैं और राम प्रसाद की बेटी हैं। पूजा भजन गाती हैं। सितंबर में राजेन्द्र प्रसाद के घर पर ही पूजा और कार्तिकेय की सगाई हुई थी। इस साल प्रियंका -निक, दीपवीर, ईशा अंबानी के बाद सिनेमाजगत की यह चौथी शाही शादी है।