अनुष्का शेट्टी और प्रभास के अफेयर की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। कहा जा रहा है यह दोनों स्टार 'बाहुबली' फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों ने इस रिश्ते को कभी भी कबूल नहीं किया। प्रभास कुछ दिन पहले करण जौहर के चैट शो में आए थे जहां पर उनसे अफेयर से जुड़ा सवाल किया गया। प्रभास ने साफ-साफ तो कुछ नहीं कहा लेकिन कहीं न कहीं उनका चेहरा अनुष्का और उनके रिश्ते की गवाही दे रहा था। एस एस राजामौली के बेटे की शादी में शरीक होने के लिए प्रभास और अनुष्का भी जयपुर गए हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों एक साथ खूब एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं।