फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन करने चेन्नई पहुंचे रणबीर कपूर, साथ में नजर आए एस एस राजामौली

Wed, 24 Aug 2022 02:03 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र के प्रमोशनल इवेंट में नागार्जुन, रणबीर कपूर और निर्देशक एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर इस समय अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर लगातार चर्चा में  बने हुए हैं। मेकर्स भी दर्शकों के बीच बज बनाने के लिए लगातार फिल्म से जुड़ी चीजें साझा कर रहे हैं। वहीं रणबीर कपूर भी इसका जमकर प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं। इसी सिलसिले में वह चेन्नई भी पहुंचे। जहां अभिनेता नागार्जुन के साथ निर्देशक एस एस राजामौली ने भी प्रमोशनल इवेंट में शिरकत की। इस दौरान तीनों को इवेंट के बाहर भी एक साथ पोज करते स्पॉट किया गया।
विज्ञापन

2 of 4
नागार्जुन, रणबीर कपूर और निर्देशक एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि नागार्जुन भी 'ब्रह्मास्त्र' में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे, ऐसे में उनका प्रमोशनल इवेंट में शामिल होना लाजिमी है लेकिन 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक एस एस राजामौली का फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा लेना एक गुड साइन की तरह देखा जा रहा है। तीनों को एक फ्रेम में देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' का बजट तो भारी भरकम है ही इसके साथ ही फिल्म को दस साल की मेहनत से बनाया गया है। ये फिल्म दर्शकों को सिनेमा का एक अलग एक्सपीरिएंस देने का दावा करती है। फिल्म में कमाल के विजुअल इफेक्ट हैं। जिसकी झलक अब तक रिलीज हो चुके गानों में भी देखने को मिली है।
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र की कहानी को आधुनिकता के साथ पौराणिक कथाओं का समन्वय करके बनाया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर 'शिवा' के किरदार में नजर आने वाले हैं तो वहीं आलिया भट्ट 'ईशा' की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा मौनी रॉय, नागार्जुन, अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर रिलीज की जाएगी। फिलहाल इस समय जिस तरह का माहौल बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर देखने को मिल रहा है ऐसे में ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन देखना काफी दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें