किसने छुआ दर्शकों का दिल
आरआरआर- एसएस राजामौली अपनी फिल्मों में दर्शकों के बीच ऐसी कहानियां लेकर आते हैं, जो बेशक एक खूबसूरत कल्पना होती है लेकिन उनमें निष्ठा और प्रतिबद्धता साफ झलकती है। एस एस राजामौली ने ‘आरआरआर’ में देशभक्ति की माला में पिरोई हुई दो दोस्तों की कहानी दिखाई है, जिसमें राम चरण (अल्लूरी सीताराम राजू) और जूनियर एनटीआर (भीम) दोनों ही अपने देश से बेहद प्यार करते हैं और अपने फर्ज के लिए वह अपनी दोस्ती भुलाकर एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन जाते हैं। इस फिल्म की कहानी में दोनों की दोस्ती ने ही दर्शकों का दिल छुआ है, जिस वजह से दर्शक थिएटर में सीटियां बजाने पर मजबूर हो गए हैं।
बाहुबली- एसएस राजामौली अपनी फिल्म ‘बाहुबली’ को दो हिस्सों में लेकर आए थे। फिल्म के पहले पार्ट ने दो काम किए थे। पहला प्रभास को पैन इंडिया स्टार बना दिया और दूसरा दर्शकों को मन में ये सवाल छोड़ दिया कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इस सवाल ने ही दर्शकों को फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार करने के लिए मजबूर कर दिया था। दूसरे पार्ट में भी प्रभास नजर आए और छा गए। ये फिल्म राजा-महाराजाओं जैसी कहानी पर आधारित थी, जिसके साम्राज्य ने ही दर्शकों की आंखें चौड़ी कर दी थीं।