आरआरआर कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक अब इस फिल्म को एक और अन्य भाषा में बनाया जा सकता है। मीडियो रिपोर्ट्सके मुताबिक निर्माता सुनीता ने यह खुलासा किया है कि एस एस राजामौली की इस फिल्म को अब कोरियन भाषा में बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। एक बातचीत के दौरान सुनीता ने कहा कि जहां पूरी दुनिया कोरियाई फिल्मों के पीछे है, तो वहीं कोरियाई लोग आरआरआर के पीछे हैं। इस दौरान उन्होंने उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के रीमेक अधिकारों के लिए मेकर्स को कोरियाई निर्माताओं की ओर से एक बड़ा प्रस्ताव मिला है, जिस पर राजामौली की भी दिलचस्प प्रतिक्रिया आई है।