फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज से पहले आलिया भट्ट ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, फैंस को दिलाया रिमाइंडर

Thu, 08 Sep 2022 10:55 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : insta
अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म कल यानी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। प्रेगनेंसी फेज में होते हुए भी वह लंबे समय से लगातार इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। आलिया अपने प्रेग्नेंसी ग्लो और लुक्स के चलते भी खूब लाइम लाइट बटोर रही  हैं। अब फिल्म की रिलीज से पहले आलिया भट्ट ने एक बार फिर से फैंस को रिमाइंडर दिलवाया है और ग्लैमरस अंदाज में तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : insta
याद दिलाई रिलीज की डेट
आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी के चलते वैसे तो ज्यादातर आरामदायक आउटफिट्स में ही नजर आ रही हैं लेकिन आज एक्ट्रेस ने थाई स्लिट बॉडीकॉन ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं। फिलहाल उनकी ये तस्वीरें फिल्म रिलीज से पहले के प्रमोशनलल इवेंट की हैं। आलिया हमेशा की तरह अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल लूट रही हैं। इसी के साथ उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'तैयार....सेट', ब्रह्मास्त्र- कल सिनेमाघरों में।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टार कास्ट
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और समर्थित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर, शिवा के किरदार में नजर आएंगे, वहीं आलिया भट्ट उनकी  प्रेमिका ईशा का किरदार निभा रही हैं। जबकि फिल्म में अमिताभ बच्चन (गुरु अरविंद), अक्किनेनी नागार्जुन (अनीश), मौनी रॉय (दामयंती) के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी आधुनिक युग से पौराणिक कथाओं को जोड़ते हुए लिखी गई है।
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र का पोस्टर, अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
410 करोड़ के बड़े बजट में बनी है ब्रह्मास्त्र
बात करें ब्रह्मास्त्र के बजट की तो 410 करोड़ की बड़ी लागत में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 2 सितंबर से ही शुरू कर दी गई थी। जहां एक तरफ फिल्म को लेकर जोरदार विरोध देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म एडवांस बुकिंग में ही अच्छा कलेक्शन कर चुकी है। हालांकि असली परीक्षा तो कल फिल्म रिलीज होने का बाद ही शुरू होगी, वहीं इतना बड़ा बजट निकालना भी एक चुनौती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें