फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजामौली ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, आरआरआर के दोनों हीरो के एंट्री सीन का बजट 40 करोड़ रुपये

Wed, 10 Jul 2019 07:53 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
RRR - फोटो : instagram
बाहुबली सीरीज की फिल्मों से देश के हर सिनेमाप्रेमी के जहन में बस चुके निर्देशक एसएस राजामौली की अगली फिल्म आरआरआर शूटिंग के हर पड़ाव पर नए रिकॉर्ड बना रही है। स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम और कोमाराम भीम की कहानी पर बन रही इस फिल्म में अल्लूरी सीताराम की भूमिका में राम चरण और कोमाराम भीम की भूमिका जूनियर एनटीआर नज़र आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
RRR - फोटो : instagram
फिल्म में अजय देवगन खास भूमिका में हैं, वहीं आलिया भट्ट राम चरण के अपोजिट सीता की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में राम चरण के पहली बार परदे पर नजर आने का सीन राजामौली ने हाल ही में 15 करोड़ रुपये के तामझाम के साथ शूट किया। अब बारी जूनियर एनटीआर के एंट्री सीन की है। 
विज्ञापन

3 of 5
RRR - फोटो : instagram
सूत्र बताते हैं कि आरआरआर का ये सीन राम चरण के सीन से भी विशाल होने जा रहा है। इस ओपनिंग सीन के लिए राजामौली की टीम ने 25 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। सिर्फ दो सीन में 40 करोड़ रुपये खर्च कर देने वाली ये देश की ऐसी पहली फिल्म है जिसके सिर्फ दो हीरो के एंट्री सीन्स पर इतनी रकम खर्च हो रही है। 

4 of 5
RRR
इतने बजट में तो दो अच्छी खासी फिल्में बन सकती है। राजामौली अपनी टीम के साथ अब तक हैदराबाद, गुजरात और पुणे में शूटिंग कर चुके हैं। फिल्म की कहानी आजादी से पहले 1920 के कालखंड की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SS Rajamouli
अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम ने अंग्रेजों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी थी और फिल्म आरआरआर पहली बार इसी कहानी को अगले साल 20 जुलाई को परदे पर पेश करने जा रही है। तमिल और तेलुगू भाषाओं में बन रही इस फिल्म को हिंदी और मलयालम में भी डब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें