आलोक नाथ आज मना रहे हैं अपना 63वां जन्मदिन
फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन के संस्कारी बाबू आलोक नाथ आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। आलोक नाथ ने ज्यातर फिल्मों और सीरियल में 'बाबू जी' का रोल निभाया। इस वजह से लोग उन्हें संस्कारी बाबू कहने लगे। खास बात है आलोक नाथ ने जितनी पकड़ सिनेमाजगत में बनाई उतनी ही मजबूत पकड़ टीवी इंडस्ट्री में भी है। आलोक नाथ के जन्मदिन पर उनकी जुड़ी बातें बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : social media
सेंसर बोर्ड ने ऋतिक रोशन की सुपर 30 के कुछ सीन और डायलॉग्स पर जताई आपत्ति
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म सुपर 30 का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। ये फिल्म इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस बीच सेंसर बोर्ड ने सुपर 30 के कुछ सीन पर आपत्ति जताई है। साथ ही कुछ बदलाव करने का भी निर्देशन दिया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'U'सर्टिफिकेट दिया है। बोर्ड ने फिल्म में से रामायण का जिक्र हटाने की बात कही है। सेंसर बोर्ड के मुताबिक एक डायलॉग में 'रामायण में' शब्द को 'राज पुरम में' करने के निर्देशन दिए हैं। इसके अलावा एक और सीन पर भी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
3 of 5
Zaheen Tahira
- फोटो : social media
पाकिस्तानी अदाकारा जहीन ताहिरा का 79 साल की उम्र में निधन
पाकिस्तानी अदाकारा जहीन ताहिरा का मंगलवार को निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, हृदय संबंधी बीमारी के कारण उन्हें एक महीने पहले शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया और फिर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। अभिनेत्री के पोते दानियाल शाहजाद खान ने फेसबुक पर उनके निधन की जानकारी दी।
पिता राकेश रोशन के कैंसर पर बोले ऋतिक रोशन, साझा किया दर्दनाक अनुभव
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म सुपर 30 का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। ये फिल्म इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सुपर 30 के प्रमोशन के दौरान ऋतिक रोशन अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी खुलासे भी कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने उस बुरे दौरान का अनुभव साझा किया है जब उनके पिता एक्टर राकेश रोशन के कैंसर का खुलासा हुआ था।
भारत-न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच देखने पहुंचे अनिल कपूर और संजय कपूर
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला बारिश की वजह से बीच में ही रुक गया है। बुधवार यानी 10 जुलाई से मैच को उसी स्थिति से फिर से शुरू किया जाएंगे जहां से रुका हुआ था। वहीं बॉलीवुड के कुछ सितारे जहां सोशल मीडिया के जरिए टीम इंडिया का उत्साह बढ़ा रहे हैं, वहीं अनिल कपूर अपने भाई एक्टर संजय कपूर के साथ टीम इंडिया की उत्साह बढ़ाने के लिए मैनचेस्टर के स्टेडियम में नजर आए। संजय कपूर ने भाई अनिल कपूर के साथ मैनचेस्टर स्टेडियम की तस्वीर शेयर की है।