फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के बाद अब शाहरुख की बेटी सुहाना का भी VIDEO लीक, दोस्त के साथ ऐसे आईं नजर

Mon, 08 Jan 2018 09:36 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना की गिनती बी-टाउन के स्टार किड्स में होती हैं। चाहे पर्सनल पार्टी हो या फिर पब्लिक प्लेस मीडिया की सुर्खियां बनना, कैमरों के फोकस में रहना सुहाना की आदत बन चुकी हैं। अब इस हॉट डीवा का एक और वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल, ये वीडियो सुहाना के लंदन के स्कूल की क्लासरूम का है, जिसमें वे फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में वो पहले अपने बालों को नजाकत के साथ झटकती हैं और फिर हंसती हुईं दिख रही हैं। हालांकि ये वीडियो कितना पुराना है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं जब ऐसा कोई वीडियो वायरल हुआ हो। 

वीडियो- साभार बॉलीवुड मिर्ची

<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/AD2NjLzlIdo" frameborder="0" gesture="media" allow="encrypted-media" allowfullscreen></iframe>
विज्ञापन

3 of 4
बेटी सुहाना से पहले शाहरुख के बेटे आर्यन का भी एक वीडियो वायरल हो चुका है। लगभग 2 साल पहले वायरल हो चुके उस वीडियो में आर्यन एक क्लासरूम में नजर आते हैं। इस वीडियो में वो अपने दोस्तों के साथ गाना गाते नजर आ रहे थे। पता हो कि सुहाना इन दिनों लंदन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं। वे अक्सर छुट्टियों में इंडिया आती रहती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सुहाना, सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले जब क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन में बॉलीवुड स्टार जहां देश से बाहर छुट्टियां मना रहे थे। वहीं सुहाना दिल्ली में किसी रिलेटिव की शादी अटेंड करती नजर आईं थीं। शादी के फंक्शन में सुहाना का देसी अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें