फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly Election 2020: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये मीम्स

Tue, 14 Jan 2020 04:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली चुनाव पर मीम - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों का एलान किया गया था। चुनाव की तारीखों का एलान करने का असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड मीम्स वायरल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से मीम्स साझा करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है। इन मीम्स पर राजनीतिक पार्टियों के साथ ही साथ आम लोग भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
दिल्ली चुनाव पर मीम - फोटो : सोशल मीडिया
आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से कई सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। इन मीम्स की मदद से भारतीय जनता पार्टी के साथ ही साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा जा रहा है। ऐसा ही एक मीम आप द्वारा शेयर किया गया। जिसमें दिल्ली, अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी का जिक्र है।

विज्ञापन

3 of 4
दिल्ली चुनाव पर मीम - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल आप पार्टी ने एक तस्वीर साझा की जिसमें काजोल और शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर में साथ में सिद्धार्थ राय भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को एडिट करके शाहरुख खान को अरविंद केजरीवाल और काजोल को दिल्ली बताया गया है। इसके साथ ही तस्वीर में अभिनेता सिद्धार्थ राय को मनोज तिवारी बताया जा रहा है। कैप्शन में मनोज तिवारी को टैग कर 'ऑल द बेस्ट' लिखा गया है। वहीं इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
दिल्ली चुनाव पर मीम - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बता दें कि इससे पहले भी एक वीडियो को आप द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। आप द्वारा मनोज तिवारी के एक पुराने वीडियो को एडिट करके वीडियो के पीछे आम आदमी पार्टी के कैम्पेन सांग 'लगे रहो केजरीवाल' की धुन जोड़ दी गई थी। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था जैसे मनोज तिवारी 'आप' के गाने पर डांस कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें