Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की एक ऐसी फिल्म जो सुपर-डुपर हिट हुई थी। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने दर्शकों को बेहद पसंद आए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निखिल आडवाणी ने खुलासा किया कि किंग ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट को पूरा पढ़े बगैर ही साइन कर ली थी। जानिए आखिर ऐसी कौन सी फिल्म थी, जिसको लेकर शाहरुख इतने कॉन्फिडेंस थे।
बॉलीवुड बादशाह खान ने पिछले कुछ सालों में कई यादगार किरदार निभाए हैं। पठान, जवान और ना जानें कितने ही फिल्मों से शाहरुख खान ने दर्शकों का दिल जीता है। निर्देशक निखिल आडवाणी ने हाल ही में खुलासा किया कि किंग ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बजाय पहला पेज पढ़ा और दूसरे पन्नों पर नजर डाली। इसके बाद उन्हनों पूरी स्क्रिप्ट बिना पढ़े ही फिल्म साइन कर ली थी। जानिए आखिर ऐसी कौन सी फिल्म है, जिसे लेकर शाहरुख को इतना कॉन्फिडेंस था, कि फिल्म खूब चलेगी।
विज्ञापन
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
निखिल आडवाणी, जिन्होंने कल हो ना हो से निर्देशन में कदम रखा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शाहरुख ने कल हो ना हो की पूरी स्क्रिप्ट पढ़े ही फिल्म साइन कर ली थी। किंग खान ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें करण जौहर की लेखनी और आडवाणी के निर्देशन पर भरोसा था। इस फिल्म में शाहरुख ने 'अमन' का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निखिल आडवाणी ने किंग खान अभिनीत फिल्म कल हो ना हो से बतौर निर्देशक डेब्यू किया था, लेकिन सुपरस्टार ने उन पर पूरा भरोसा जताया। निखिल ने कहा "शाहरुख यश जौहर के पास गए और कहा, 'मैं धर्मा प्रोडक्शंस के साथ एक और फिल्म तभी करूंगा जब निखिल इसे निर्देशित करेंगे।'
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
साल 2003 में कल हो ना हो रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता बन गई और आलोचकों की ओर से भी फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म से पहले, निखिल आडवाणी कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम के सेट पर सहायक निर्देशक थे और शाहरुख के साथ उनका करीबी रिश्ता था। निखिल ने कहा, "मैं शाहरुख का बहुत आभारी हूं - एक निर्देशक के रूप में मेरा पूरा करियर उनका ऋणी है।"