कभी ये एक्ट्रेस फिल्मी परदे पर शाहरुख, सलमान और आमिर खान की हीरोइन बनी थी, लेकिन आज ये हीरोइन संजय दत्त की मां बनने को मजबूर हो गई है। ताज्जुब की बात तो ये है कि ये हीरोइन संजय दत्त से उम्र में 11 साल छोटी है।
विज्ञापन
2 of 7
ये हीरोइन हैं मनीषा कोईराला। 90 के दशक में टॉप की अभिनेत्रियों में शुमार रहीं मनीषा कोईराला ने 'बॉम्बे', 'अकेले हम अकेले तुम', 'खामोशी', 'सौदागर', 'दिल से' और 'लज्जा' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं जिनमें ना सिर्फ उनकी परफॉर्मेंस को सराहा गया बल्कि इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड दिए गए।
विज्ञापन
3 of 7
उस दौर में मनीषा हर निर्माता-निर्देशक की पसंद बन गईं थीं और हर एक्टर उनके साथ काम करना चाहता था। कमाल की खूबसूरती और बेहतरीन अदायगी की मल्लिका, मनीषा कोईराला एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिनकी जोड़ी लगभग हर हीरो के साथ जमी। उस दौर में उन्होंने अनिल कपूर से लेकर सलमान, शाहरुख और आमिर के अलावा जैकी श्रॉफ और अजय देवगन तक के साथ काम किया। लेकिन तकदीर ने ऐसी पलटी मारी कि आज मनीषा अपनी उम्र से 11 साल बड़े हीरो की मां बनने को मजबूर हैं।
4 of 7
दरअसल राजकुमार हिरानी संजय दत्त की जिंदगी पर एक बायोपिक बना रहे हैं। इस फिल्म में जहां रणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार में नजर आएंगे, वहीं मनीषा कोईराला को संजय की मां यानि नर्गिस के किरदार के लिए साइन किया गया है। ताज्जुब की बात तो ये है कि इससे पहले मनीषा कोईराला फिल्मों में संजय दत्त की हीरोइन का रोल निभा चुकी हैं। चाहे 'महबूबा' हो, 'बागी' हो या फिर 'अचानक', इन फिल्मों में मनीषा और संजय दत्त पर्दे पर रोमांस करते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : Manisha Koirala
लेकिन मनीषा कोईराला को इस बात से कोई एतराज नहीं है कि एक वक्त पर हीरोइन बनकर परदे पर धमाल मचाने के बाद अब वो संजय की मां का किरदार निभाने जा रही हैं, लेकिन राजकुमार हिरानी उनके इस फैसले से अचंभित थे। हालांकि वो खुश हैं कि एक हीरोइन होने के बाद भी उन्होंने किसी हीरो की मां बनना स्वीकार किया।
विज्ञापन
6 of 7
हिरानी की माने तो उन्होंने मनीषा को नर्गिस के किरदार के लिए इसलिए साइन किया क्योंकि मनीषा एक वक्त पर कैंसर से पीड़ित थीं और बाद में लंबी लड़ाई के बाद वो बच गईं। ठीक उसी तरह नर्गिस भी कैंसर की बीमारी से जूझ रहीं थीं, वो बात अलग है कि उनकी मौत इसी बीमारी के चलते हो गई।
बता दें कि मनीषा कोईराला को 2012 में पता चला कि उन्हें कैंसर है। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और कैंसर के इलाज के लिए काठमांडू चली गई। आखिरकार लंबे वक्त तक चले इलाज के बाद मनीषा कोईराला कैंसर से जंग जीत गईं और फिर से ग्लैमर इंडस्ट्री में चमकने को तैयार हो गईं। इस दौरान उनके बाल पूरी तरह से जा चुके थे, पर उनका विश्वास नहीं डगमगाया।