फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thank God Song Out: रिलीज हुआ योहानी का पहला हिंदी गाना, नोरा-सिद्धार्थ की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

Fri, 16 Sep 2022 03:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड को लेकर खासा चर्चा में हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Thank God Song Out - फोटो : Youtube

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड को लेकर खासा चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इतना ही नहीं यह फिल्म भी अब बायकॉट गैंग के निशाने पर आ गई है। इसके चलते अब इस फिल्म का भी विरोध शुरू हो गया है। फिल्म को लेकर जारी विरोध के बीच हाल ही में इसका पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का बहुप्रतीक्षित गाना ‘मनिके मागे हिते’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। 

विज्ञापन

2 of 4
Thank God Song Out - फोटो : Youtube

हाल ही में सामने आए इस गाने के फुल वीडियो में अभिनेत्री नोरा फतेही एक बार फिर अपने शानदार डांस से सभी को घायल करती नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में एक्ट्रेस के बेहतरीन डांस मूव्स सभी को बेहद पसंद आ रहे हैं। बीते दिन गाने के टीजर के साथ यह जानकारी दी गई थी कि फिल्म का पहला गाना आज यानी 16 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इसके बाद से ही फैंस बेसब्री से इस गाने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में गाने के रिलीज होते ही वह यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।

विज्ञापन

3 of 4
Thank God Song Out - फोटो : Youtube

फिल्म के इस पहले गाने में एक्ट्रेस एक बार फिर अपने बोल्ड और सिजलिंग अवतार में नजर आ रही है। साथ ही अभिनेता सिद्धार्थ की जोड़ी उनके साथ काफी शानदार लग रही है। वहीं, अभिनेता अजय देवगन गाने के बीच में छोटा मोटा जादू करते दिख रहे हैं। कुछ देर पहले ही रिलीज हुए इस गाने को अब तक 24 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही लगातार इस गाने और अभिनेत्री नोरा की तारीफ करते भी दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
Thank God - फोटो : सोशल मीडिया
गाने की बात करें तो इस गाने के ओरिजिनल वर्जन को श्रीलंका की गायिका  योहानी ने गाया है। इस गाने को गाने के बाद से ही उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, फिल्म में इस गाने को कुछ अलग अंदाज में पेश किया गया है, जिसे योहानी ने ही अपनी आवाज दी है। यह पहला मौका है जब योहानी ने अपने ही गाने को हिंदी में गाया है। थैंक गॉड के इस गाने के साथ ही योहानी ने बॉलीवुड में अपनी एंट्री कर ली है। फिल्म की बात करें तो इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय और सिद्धार्थ के अवाला एक्ट्रेस रकुल प्रीत भी नजर आएंगी। ये फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें