साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री’ के बाद लगातार 10 फ्लॉप फिल्म दे चुके अभिनेता राजकुमार राव को अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘श्रीकांत’ से भी कोई खास समर्थन मिलता नहीं दिखाई दे रहा। फिल्म का कलेक्शन रात 10 बजे तक 1.30 करोड़ रुपये ही हो पाया था, हालांकि देर रात इसके कलेक्शन को बदलकर 2.25 करोड़ रुपये किया गया। लेकिन, ये आंकड़ा भी उनकी साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘रूही’ के पहले दिन के कलेक्शन से कम है। करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी निर्देशक तुषार हीरानंदानी की फिल्म ‘श्रीकांत’ को अच्छी ओपनिंग के लिए कम से कम आठ करोड़ रुपये का कलेक्शन पहले दिन करना चाहिए था।