बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई स्थित बंगले में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत आने में अभी समय लगेगा। सूत्रों के मुताबिक श्रीदेवी के शरीर में जहर का अंश नहीं मिला है और मौत हार्ट अटैक से हुई है। जहां एक तरफ उनके बंगले के बाहर हजारों की संख्या में फैंस जमा हो गए हैं वहीं जो वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं वो लोग भी श्रीदेवी को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।