श्रीदेवी की जिंदगी के कई ऐसे दिलचस्प किस्से हैं जो उन्हें हमेशा याद रहेंगे, लेकिन एक किस्सा ऐसा है जो वो कभी चाहकर भी नहीं भूल पाएंगी। ये वो किस्सा है जिसमें उन्होंने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ ऐसी हरकत कर दी थी जिसका उन्हें हमेशा ही मलाल रहेगा।
विज्ञापन
2 of 6
किस्से शूटिंग के
ये बात है तमिल फिल्म '16 Vayathinile'की। फिल्म में श्रीदेवी, कमल हासन और रजनीकांत लीड रोल में थे। फिल्म का एक सीन था जिसमें श्रीदेवी को रजनीकांत के मुंह पर थूकना था, लेकिन ये क्या श्रीदेवी ने सच में ही रजनीकांत के मुंह पर थूक दिया। सेट पर मौजूद सभी लोगों ने ये देखा।
विज्ञापन
3 of 6
किस्से शूटिंग के
इसका जिक्र 'प्राइड ऑफ तमिल सिनेमा' (Pride Of Tamil Cinema) नाम की एक किताब में भी किया गया है। इस किताब में निर्देशक भारतीराजा की इस फिल्म के उसी सीन का जिक्र किया गया है।
4 of 6
किस्से शूटिंग के
इसमें लिखा है, 'इस सीन में श्रीदेवी को रजनीकांत के मुंह पर थूकना था। आमतौर पर थूकने वाले सीन के लिए झाग (froth) का इस्तेमाल किया जाता है और इस सीन के लिए झाग वाली तकनीक का ही इस्तेमाल किया जा रहा था। कई रीटेक देने के बाद भी सीन सही नहीं हो रहा था और रजनीकांत भी इस तकनीक के पक्ष में नहीं थे। इस तकनीक को अपनाने के बजाय रजनीकांत श्रीदेवी के पास गए और कहा कि वो सच में उनके मुंह पर थूकें।
विज्ञापन
5 of 6
किस्से शूटिंग के
काफी मिन्नतों के बाद श्रीदेवी तैयार हो गईं और उन्होंने बब्बल गम और झाग को अपने मुंह में लेकर रजनीकांत के मुंह पर थूक दिया और इस तरह ये सीन परफेक्ट तरीके से शूट किया गया।
इस सीन को शूट करते वक्त श्रीदेवी को काफी झिझक हुई। सीन तो अच्छे से शूट हो गया और फिल्म में भी काफी सही दिखा, लेकिन आज भी श्रीदेवी को इस बात का जरूर मलाल होता होगा कि कभी उन्होंने रजनीकांत के मुंह पर थूक था।