फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी को 'इच्छाधारी नागिन' बनने के लिए करना पड़ा था ये काम, देखकर खड़े होते थे दर्शकों के रोंगटे

Mon, 16 Jul 2018 05:10 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
श्रीदेवी
हिंदू धर्म में नाग पंचमी वाले दिन सांपों की पूजा की जाती है । लेकिन बाकियाें के लिए आज वर्ल्ड स्नेक डे है । इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से 'नागिन डांस' की शुरुआत हुई थी । इस फिल्म का नाम था 'नगीना' ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
श्रीदेवी
1986 में रिलीज हुई इस फिल्म में श्रीदेवी ने इच्छाधारी नागिन रजनी का रोल निभाया था । बॉलीवुड में सांपों पर बनने वाली फिल्मों का चलन 'नगीना' के बाद तेजी से बढ़ा। फिल्म में श्रीदेवी ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को ये मानने पर मजबूर कर दिया था जैसे वो सच में एक इच्छाधारी नागिन हैं।

विज्ञापन

3 of 7
श्रीदेवी
इस फिल्म को हरमेश मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था । आपको जानकर हैरानी होगी कि यह रोल पहले जया प्रदा को ऑफर किया गया था । लेकिन जया सांपों के साथ शूटिंग करने की बात सुनकर काफी डर गईं और उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया ।

4 of 7
श्रीदेवी
इसके बाद हरमेश ने श्रीदेवी को अप्रोच किया । श्रीदेवी पहली बार ऐसी कोई फिल्म करने जा रही थीं । उन्होंने इस रोल को हां कह दिया और तैयारी शुरू की । उन्होंने इस फिल्म में इतनी दमदार परफॉर्मेंस दी कि दर्शक रीना रॉय की फिल्म 'नागिन' को भूल गए ।
विज्ञापन

5 of 7
श्रीदेवी
कैरेक्टर में उतरने के लिए श्रीदेवी ने फिल्म में अलग-अलग रंग के लेंस का इस्तेमाल किया था । इतना ही नहीं उन्होंने कोरियोग्राफर सरोज खान से नागिन डांस भी सीखा । इसके बाद तो श्रीदेवी ऐसा नाचीं कि नागिन डांस का ट्रेंड चल गया । 
विज्ञापन

6 of 7
श्रीदेवी
लोग आज भी पार्टियों में नागिन डांस करते नजर आते हैं । फिल्म में ऋषि कपूर हीरो थे और अमरीश पुरी ने विलेन का रोल निभाया था । फिल्म में अमरीश पुरी की एक्टिंग को भी काफी सराहना मिली थी । उस समय फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 9 करोड़ रुपए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रीदेवी
इस फिल्म के बाद श्रीदेवी स्टार बन गई थीं । फिल्म की सफलता को देखते हुए इसका सीक्वल भी बना था । जिसका नाम था 'निगाहें'। सीक्वल में भी श्रीदेवी ने कमाल की एक्टिंग कर अपना जलवा कायम रखा । इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें