फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिन बाद भी रणबीर की 'संजू' के सामने नहीं टिक पा रही 'सूरमा', अब कमाई में बचे हैं चंद दिन

Mon, 16 Jul 2018 05:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Soorma and Sanju
'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' और रणबीर की फिल्म 'संजू' की। इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि 'सूरमा' और 'संजू' का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा। साथ ही बताएंगे कि इन दोनों फिल्मों की कड़ी टक्कर में कौन सी फिल्म कितना कमाने में कामयाब रही। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Soorma and Sanju
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को टक्कर देने 'सूरमा' फिल्म रिलीज हुई थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि 'सूरमा' की वजह से 'संजू' की कमाई पर असर पड़ेगा, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। पहले दिन 'सूरमा' ने 3.25 करोड़ तो वहीं 'संजू' का कमाई का आंकड़ा उस दिन 4.40 करोड़ रहा। ऐसे में इतना तो तय है कि 'सूरमा' के आगे 'संजू' की कमाई पर जरा सा भी असर नहीं पड़ा।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
film posters of soorma and sanju
रिलीज के दूसरे दिन की बात करें तो 'सूरमा' का कलेक्शन 57.81% की ग्रोथ कर 5.05 करोड़ की कमाई की थी। वहीं रविवार की कमाई के बाद 'सूरमा' का आंकड़ा 13.75 पहुंच गया। इस बीच रणबीर की 'संजू' के आंकड़े रिलीज के 15 दिन बाद भी हैरान करने वाले थे। 'संजू' ने शनिवार और रविवार को जबरदस्त कमाई की जिसके बाद इसका कलेक्शन 316.50 करोड़ रहा। 
 

 

4 of 5
Soorma and Sanju
ऐसे में 'सूरमा' और 'संजू' के आंकड़े को देखकर इतना तो तय है कि रिलीज के 17 दिन बाद भी 'संजू' दिलजीत की 'सूरमा' को कड़ी टक्कर दे रही है। यह बात 'सूरमा' और 'संजू' के कमाई के आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है। रिलीज के दिन 'सूरमा' का कलेक्शन देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म का बजट निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। हालांकि दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
soorma
'सूरमा' में संदीप सिंह का किरदार मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं तो वहीं उनके साथ तापसी पन्नू अहम भूमिका में हैं। 'सूरमा' 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। 'सूरमा' का बजट 30 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में अगर 'सूरमा' की कमाई की रफ्तार इसी तरह चलती रही तो जल्द ही अपना बजट निकाल लेगी। हालांकि 'सूरमा' और रणबीर की 'संजू' के पास कमाई के महज 3 दिन ही बचे हैं क्योंकि जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें