फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकल ने श्रीदेवी की मौत पर किया था चौंकाने वाला खुलासा, अब बहन की ओर से आया बड़ा बयान

Mon, 12 Mar 2018 04:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
श्रीदेवी
मौत के 15 दिन बाद श्रीदेवी की प्रेयर मीट चेन्नई में रखी गई थी। यहां साउथ के कई दिग्गज सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसमें प्रभुदेवा से लेकर वैजंतीमाला तक शामिल थीं। साथ ही श्रीदेवी की बहन और कपूर परिवार भी प्रेयरमीट में मौजूद था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
श्रीदेवी
इस दौरान श्रीदेवी की बहन श्रीलता के पति संजय रामास्वामी ने मीडिया से बात की। संजय ने बताया, 'मुझे श्रीलता से शादी किए हुए 28 साल हो चुके हैं। लेकिन मैंने कभी किसी वेनुगोपाल रेड्डी के बारे में नहीं सुना। परिवार इस बारे में जानता है लेकिन हम सब ने चुप रहने का फैसला किया। हम लोग कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं चाहते थे।'
विज्ञापन

3 of 8
श्रीदेवी
'इस मुश्किल वक्त में हम सब बोनी कपूर और उनके परिवार के साथ हैं। मैंने यह भी सुना कि लोग मेरी पत्नी की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं और उनपर बेकार के आरोप लगाए जा रहे हैं। वो दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करती थीं।'

4 of 8
श्रीदेवी
'हम सब एक परिवार की तरह इस मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं। श्रीदेवी हमारे लिए एक इंसपिरेशन थीं। हम सब उनसे बहुत प्यार करते थे। मीडिया में जो भी खबरें आ रही हैं उसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।'
विज्ञापन

5 of 8
श्रीदेवी
बता दें कि कुछ दिन पहले श्रीदेवी के अंकल वेनुगोपाल रेड्डी ने उनकी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था कि श्रीदेवी की जिंदगी में बहुत दुख था और इसकी वजह बोनी कपूर थे। 
विज्ञापन

6 of 8
श्रीदेवी
बता दें वेनुगोपाल रेड्डी ने कहा था, 'बोनी कपूर ने फिल्म बनाने में अपना सारा पैसा लुटा दिया था। उन्होंने ऐसी फिल्मों पर पैसा लगाया जो आजतक रिलीज ही नहीं हुईं। इससे बोनी को काफी नुकसान हुआ। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए बोनी ने श्रीदेवी की संपत्ति बेच दी। श्रीदेवी के मन में इस बात का मलाल हमेशा रहा। इसी दर्द के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।'
विज्ञापन

7 of 8
श्रीदेवी
रेड्डी आगे कहते हैं, 'उनके मन में शांति नहीं थी। सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए वो हंसती थीं। बोनी और श्रीदेवी पैसे ना होने के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। अपनी जिंदगी पटरी पर लाने के लिए श्रीदेवी ने सारी प्रापर्टी बेच दी थी। यही कारण था कि श्रीदेवी ने फिर से फिल्मों में वापसी की।'
विज्ञापन

8 of 8
श्रीदेवी
रेड्डी ने यह भी कहा था, 'जब अमेरिका में श्रीदेवी की मां का ऑपरेशन हुआ था तो डॉक्टरों ने दिमाग के गलत हिस्से की सर्जरी कर दी थी। इससे उनकी मां कभी होश में नहीं आईं। वो सिर्फ एक वस्तु बन गई थीं। इसके बाद श्री ने हॉस्पिटल पर केस कर दिया। कोर्ट ने हॉस्पिटल पर पेनाल्टी लगाई। इन पैसों को लेकर श्री और उनकी बहन के बीच मतभेद हो गया। श्री इस कंपेनसेशन के अलावा हर महीने बहन को पैसे भी भेजती थीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें