जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। इस बात से परेशान होकर करण जौहर ने धड़क के सेट पर फोन पर बैन लगा दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
dhadak
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दिनों जान्हवी का धड़क के सेट से एक फोटो लीक हो गया था जिसमें वह पीले सूट में दिख रही थीं। उसके बाद से ही यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
dhadak
रोज-रोज फिल्म के सेट से इस तरह तस्वीरें और वीडियोज के वायरल होने से परेशान फिल्म के मेकर्स ने सेट पर नो फोन पॉलिसी का नियम लागू कर दिया है। बताया जा रहा है फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान और प्रोड्यूसर करण जौहर ने जाह्नवी के लुक को छुपाए रखने के लिए यह कदम उठाया है।
फोटो लीक होने के बारे में फिल्म के निर्देशक शशांक का कहना है कि शूटिंग आउटडोर होने की वजह से लोगों को फोटो, वीडियो बनाने से रोक पाना मुश्किल है। हम बस लोगों से सपोर्ट करने की उम्मीद कर सकते हैं।