फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधन के 8 महीने बाद श्रीदेवी को श्रद्धांजलि, IFFI में दिखाई जाएगी ये फिल्म

Sun, 18 Nov 2018 09:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sridevi - फोटो : file photo
बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (IFFI) में मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। श्रीदेवी की साल के शुरू में 55 वर्ष की उम्र में दुबई में असमय मौत हो गई थी। श्रीदेवी दुर्घटनावश बाथटब में डूब गई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Sridevi - फोटो : Instagram
आयोजकों ने एक बयान में कहा कि अभिनेत्री की अंतिम फिल्म मॉम को उत्सव में दिखाया जाएगा। इस फिल्म के लिए उन्हें 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मरणोपरांत दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि उत्सव में दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना की फिल्में भी दिखाई जाएंगी। उनका निधन पिछले साल हुआ था। वह कैंसर से जंग हार गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
sridevi - फोटो : file photo
IFFI के होमेजिस खंड में अभिनेता शशि कपूर, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि और निर्देशक कल्पना लाजमी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। IFFI गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होगा। बता दें कि श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के बाद से पूरा बॉलीवुड आज भी सदमे में है, हालांकि श्रीदेवी की कमी पूरी तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके निधन के बाद से ही बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने अपने तरीके से उन्हें ट्रिब्यूट देने की कोशिश जरूर की है।

4 of 5
sridevi madhuri dixit - फोटो : file photo
वहीं 18 नवंबर को गोल्डन रोज अवॉर्ड में माधुरी दीक्षित भी श्रीदेवी को याद करेंगी। इस अवॉर्ड शो में माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी के गानों पर परफॉर्म करेंगी। माधुरी हिम्मतवाला, मिस्टर इंडिया जैसे फिल्म के गानों पर डांस कर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi and rakul preet - फोटो : file photo
गौरतलब है कि साउथ के सुपरस्टार एनटीआर की बायोपिक में श्रीदेवी के किरदार को पर्दे पर दिखाया जाएगा। इस फिल्म में श्रीदेवी का किरदार अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने निभाया है। फोटो में रकुल प्रीत हूबहू श्रीदेवी की तरह लग रही हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट 9 जनवरी को 'कथानायकुडू' नाम से जबकि दूसरा पार्ट 24 जनवरी को 'महानायकुडू' के नाम से रिलीज हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें