पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई। रिपोर्ट के मुताबिक शराब के नशे में श्रीदेवी अपना संतुलन खो बैठीं और सीधे बाथटब में जाकर गिर गईं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के करीबी अमर सिंह ने चौंकाने वाला बयान दिया है।
अमर सिंह ने कहा कि श्रीदेवी को उन्होंने कभी शराब पीते नहीं देखा। उन्होंने कहा, 'श्रीदेवी कभी-कभी वाइन पीती थीं।' अगर अमर सिंह की बातें सच हैं तो फिर शनिवार शाम ऐसा क्या हुआ कि श्रीदेवी ने इतनी शराब पी ली कि उनका संतुलन बिगड़ गया। इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि बाथरूम में जाने से पहले उन्होंने अपने पति बोनी कपूर से करीब 15 मिनट तक बातें भी की थी। अगर श्रीदेवी उस वक्त नशे में धुत थीं तो फिर वैसी हालत में उन्हें बाथरूम में जाने क्यों दिया?