फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत पहुंचने का इंतजार, अंतिम दर्शन की आस में अनिल कपूर के घर उमड़ा बॉलीवुड

Mon, 26 Feb 2018 04:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
rekha
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन की तैयारियां मुंबई में शुरू हो चुकी हैं। अब इंतजार हो रहा है दुबई से उनके पार्थिव शरीर के आने का। बोनी कपूर के प्रवक्ता ने बताया कि, स्वर्गीय श्रीदेवी कपूर का पार्थिव शरीर सोमवार को भारत आएगा। उन्होंने कहा हम आपको पूरी जानकारी उपलब्ध करा देंगे जब हमारे बीच उनका पार्थिव शरीर आएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि, इससे संबंधित सभी जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें, हम आपको इस बारे में जानकारी दे देंगे। आपसे आग्रह है कि इसके लिए परिवार से जुड़े लोगों को कॉल न करें।
 


अभिनेता अनिल कपूर के घर पर बॉलीवुड के दिग्गजों का आना शुरू हो गया है। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी को लेकर करण जौहर पहुंच चुके हैं। उसके बाद वहां पहुंची रेखा भी बेटियों से मिलीं और उन्हें सांत्वना दी। अर्जुन कपूर भी अनिल कपूर के घर पर पहुंच चुके हैं।
 

 
विज्ञापन

2 of 3
vaibhavi
दुबई से श्रीदेवी के शव को लाने की प्रक्रिया जारी है। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू में पवन हंस श्मशान में कल सुबह करीब 11 बजे होगा। फिलहाल पार्थिव शरीर दुबई पुलिस के पास है। अनिल अंबानी ने बताया कि, 54 वर्षीय श्रीदेवी के शव को भारत लाने के लिए एक विमान भेजा गया है।

पार्थिव शरीर को यूएई के रास अल खैमा से दुबई लाया गया है। दुबई के कानून के मुताबिक पहले कार्रवाई की जाएगी। पहले स्थानीय पुलिस जांच करेगी, उसके बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद परिवारवालों को शव को सौंपा जाएगा। बॉलीवुड हस्तियों से लेकर राजनेताओं ने उनके मौत पर दुख जताया है। लोग इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे कि श्रीदेवी जैसी लिजेंड इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं। श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
rishi kapoor
दुबई से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी चल रही है। अंतिम क्षणों में श्रीदेवी के पास उनकी दोनों बेटियां और पति मौजूद नहीं थे। मां की मौत की खबर सुनने के बाद जाह्नवी का बुरा हाल है।
 

How has Sridevi all of a sudden become the “body”? All television channels reporting  “the body will be brought to Mumbai in the night!” Suddenly your individuality gets lost and becomes a mere body??

— Rishi Kapoor (@chintskap) February 25, 2018
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें