फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के आखिरी पलों की एक और तस्वीर आई सामने, देवरानी के साथ हंसते हुए दिखीं

Mon, 12 Mar 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sridevi
सोशल मीडिया पर श्रीदेवी की उनकी देवरानी यानी अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के साथ एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर अनिल कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी की है, इसी समारोह के दो दिन बाद श्रीदेवी के निधन की मनहूस खबर दुबई से आई थी। इस तरह से इस वायरल होती तस्वीर को श्रीदेवी के आखिरी पलों में से एक माना जा सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 4
sridevi
इस तस्वीर में दोनों देवरानी-जेठानी ट्रेडिशनल ड्रेस में पोज देतीं नजर आईं। फैमिली वेडिंग में शामिल होने गई दोनों देवरानी-जेठानी ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी थी। जहां श्रीदेवी ने सिल्वर कढ़ाई वाला बेबी पिंक कलर का ड्रेस पहना, वहीं सुनीता ने भारी कुंदन ज्वेलरी के साथ डार्क पिंक सूट पहना। 
विज्ञापन

3 of 4
sridevi
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह ने भी श्रीदेवी को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो शेयर की है। चांदनी फिल्म की इस तस्वीर में श्रीदेवी और ऋषि कपूर थिरकने वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ नीतू ने कैप्शन लिखा है,  'जब लोगों ने कहा कि हमारी जिंदगी में रोमांस लौट आया। मेरी पसंदीदा फिल्म चांदनी।'
विज्ञापन

4 of 4
antumoh
आपको बता दें, श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने गई थीं। श्रीदेवी ने सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की थीं, जिसमें वह फैमिली के साथ इस फंक्शन को एन्जॉय करती नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें