फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के घर की एक और तस्वीर वायरल, पत्नी अनुष्का संग ऐसे कर रहे हैं एंज्वॉय

Mon, 12 Mar 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Virat Anushka
दो दिन पहले विराट कोहली ने अपने घर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। हालंकि, उस वक्त वह घर पर अकेले थे। अबकी बार उन्होंने जो तस्वीर डाली है, उसे देख आपके चेहरे पर भी स्माइल आ जाएगी... 
विज्ञापन

2 of 5
Virat Anushka
कई दिनों की जुदाई के बाद न्यूली मैरिड कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर साथ हैं। पत्नी के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते हुए विराट कोहली ने अपनी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म 'सुई धागा' का पहला शेड्यूल पूरा कर चंदेरी (मध्य प्रदेश) से मुंबई लौट आई हैं। रविवार सुबह जब वह एयरपोर्ट पहुंचीं, तो खुद विराट कोहली उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे। विराट कोहली भी रविवार सुबह ही गोवा से मुंबई पहुंचे। वह गोवा इंडियन सुपर लीग की टीम एफसी गोवा के फुटबॉल मैच के लिए वहां गए थे। 

4 of 5
virat anushka - फोटो : instagram
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को मुंबई में कितना मिस किया इसका अंदाजा आप उनकी ट्विटर प्रोफाइल को देखकर लगा सकते हैं। वह कभी अपने घर की तस्वीर शेयर कर रहे थे, तो कभी कार की पिछली सीट पर अकेले बैठे हुए अपनी फोटो अपलोड कर रहे थे। जैसे ही अनुष्का मुंबई पहुंचीं, विराट ने उन्हें गले से लगा लिया। फिर दोनों कार में बैठकर अपने घर चल पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat anushka - फोटो : instagram
बता दें कि साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका नहीं मिला था। दरअसल, अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में व्यस्त थीं। अब इस फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल भोपाल में पूरा किया जाएगा। फुर्सत के पलों को 'नुष्की' और 'चीकू' पूरी तरह से एंज्वॉय कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें