bigg boss 12
- फोटो : bigg boss 12
सलमान ने शिवाशीष को घर से किया बेघर
बिग बॉस सीजन 12 में नियमों का उल्लंघन करने की वजह से सलमान खान ने शिवाशीष को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बिग बॉस के इतिहास में अब तक 3 कंटेस्टेंट को उनके व्यवहार की वजह से बाहर किया गया है। दरअसल, एक टास्क के दौरान रोमिल चौधरी ने शिवाशीष को कालकोठरी की सजा सुनाई थी लेकिन शिवाशीष ने उनके आदेश को मानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बिग बॉस ने शिवाशीष को अहंकारी बताया और नाराजगी जताई।
पढ़ें:
बिग बॉस पर ही गरम हो गये शिवाशीष, सलमान ने सुनाई खरी-खोटी, कर दिया शो से बाहर