फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिल्म 'चीट इंडिया' की हीरोइन की लंबाई देख इमरान बोले, स्टूल लाऊं क्या!

Sat, 17 Nov 2018 07:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
emraan hasmi
सीरियल किसर नाम से मशहूर एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चीट इंडिया' को लेकर बिजी हैं। फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी नजर आएंगी। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। ये इमरान हाशमी की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म है, जो भारत की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आइए बात करते हैं इस फिल्म की लोकेशन शूट पर...

विज्ञापन

2 of 5
Emraan Hashmi
बता दें कि शूटिंग सेट पर पहले पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को देखा जाता है जहां मौजूद उनके फैन्स ने फोटो खिंचवाए। थोड़ी ही देर में फिल्म के लीड एक्टर इमरान हाशमी काली पैंट और सफेद कमीज में काफी हैंडसम लुक में शूटिंग सेट पर पहुंचे। पहले उन्होंने गुरू से हाथ मिलाया फिर उसके बाद दोनों ने कार के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाए। ऐसे में फिल्म की एक्ट्रेस भी वहां पहुंची। जहां इमरान ने एक्ट्रेस की हाइट लंबी होने पर खुद के लिए स्टूल लाने की बात कही। इसके बाद सब हंसने लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Emraan Hashmi
बता दें ये फिल्म घोषणा के बाद से ही विवादों में रही है। दरअसल  दिल्ली बेस्ड लेखक दिनेश गौतम और एक्टर इमरान जैद ने टी सीरीज और इमरान हाशमी की प्रोडक्शन कंपनी पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था।

4 of 5
Emraan Hashmi
हाल ही में फिल्म 'चीट इंडिया' का टीजर आया है, जिसमें इमरान का लुक एक सरकारी कर्मचारी की तरह दिखाया गया है। फिल्म की कहानी प्रतियोगी परीक्षाओं में अवैध रूप से लोगों के प्रवेश की है। टीजर को देखने के बाद अंदाज लगाया जा सकता है की इस फिल्म की कहानी बहुत सोच समझ कर बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
emraan hashmi - फोटो : instagram
वहीं, टीजर देखने के बाद दर्शकों के अंदर फिल्म देखने की उत्सुकता हो रही है।दरअसल फिल्म को फिल्म 'गुलाब गैंग' बनाने वाले डायरेक्टर सौमिक सेन ने निर्देशित किया है। टी-सीरीज के भूषण कुमार इसे प्रोड्यूस कर रहे है। इससे पहले भी सौमिक की फिल्म गुलाब गैंग लोगों को बहुत पसंद आई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें