फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी को हासिल करने के लिए कुछ भी करने को तैयार थे बोनी कपूर, ऐसा प्लान सब हैरान

Sun, 25 Feb 2018 01:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sridevi
श्रीदेवी ने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' अपने पति बोनी कपूर के साथ की थी। इस फिल्म के साथ ही बोनी कपूर के मन में श्रीदेवी के लिए इमोशनल फीलिंग जाग गए थे और साल 1996 में दोनों ने शादी कर ली थी। 
विज्ञापन

2 of 4
sridevi
आपको बता दें कि बोनी कपूर पहले से शादीशुदा और दो बच्चों (अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर) के पिता थे। श्रीदेवी और बोनी की लव स्टोरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अफेयर्स में गिनी जाती है। साल 1984 में बोनी कपूर की पहली मुलाकात श्रीदेवी से तब हुई थी जब वह उन्हें 'मिस्टर इंडिया' में अनिल कपूर के अपॉजिट साइन करना चाहते थे। सूत्रों की मानें तो बोनी कपूर को श्रीदेवी को देखते ही प्यार हो गया था। बोनी कपूर ने अपनी उम्र से 8 साल छोटी श्रीदेवी को साल 1993 में शादी के लिए प्रपोज किया था।
विज्ञापन

3 of 4
sridevi
बोनी कपूर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे और इसलिए श्रीदेवी की मां से मिलने गए थे। श्रीदेवी की मां ने इसके लिए 10 लाख रुपये की फीस की बात कही थी लेकिन बोनी कपूर ने श्रीदेवी को इस फिल्म के लिए 11 लाख रुपये दिए यानि की 1 लाख रुपये ज्यादा। बोनी कपूर ने कई बार ऐसा कहा था कि वह श्रीदेवी के करीब रहना चाहते थे इसलिए उन्होंने ऐसा किया था।
विज्ञापन

4 of 4
sridevi
गौरतलब है कि बोनी कपूर की पहली शादी साल 1983 में मोना कपूर से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। साल 1996 में मोना से तलाक लेकर बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी। उनकी दो बेटियां हैं जाह्नवी और खुशी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें