फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स की शादी में दुबई गईं थी श्रीदेवी, अंबानी परिवार से जुड़ा है दुल्हन का रिश्ता

Fri, 12 Jul 2019 06:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mohit marwah - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को हुआ था। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि बाथटब में डूबने की वजह से एक्ट्रेस की जान चली गई। श्रीदेवी के निधन को डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। वहीं अब केरल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने श्रीदेवी के निधन से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। जनरल ऑफ पुलिस ने दावा किया है कि एक्ट्रेस का निधन डूबने से नहीं बल्कि उनकी हत्या की गई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें श्रीदेवी का जिस समय निधन हुआ उस समय वह दुबई में सोनम कपूर के चचेरे भाई और बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह की शादी में थीं। इस फैमिली फंक्शन के लिए पूरा कपूर खानदान वहां पहुंचा था। मोहित मारवाह अनिल कपूर की बहन रीना कपूर और संदीप मारवाह के बेटे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
mohit marwah - फोटो : file photo
मोहित की शादी अंतरा मोतीवाला से हुई। अंतरा मोतीवाला अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की बहन की बेटी हैं, यानि रिश्ते में टीना अंबानी की भांजी लगती हैं। मोहित मारवाह ने फिल्म 'फगली' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म 'रागदेश' में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।  

4 of 5
श्रीदेवी
जैसे ही श्रीदेवी के निधन की खबर मीडिया में आई तो कोई भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा था। दुबई में श्रीदेवी का पोस्टमार्टम हुआ और फिर उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया। इसके बाद 28 फरवरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी को सफेद फूल बहुत पसंद थे इसलिए अंतिम यात्रा के दौरान गाड़ी को सफेद फूलों से ही सजाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi
श्रीदेवी ने अपनी बेटियों के नाम फिल्म जुदाई (1997) और फिल्म हमारा दिल आपके पास है (2000) के किरदारों पर रखे थे। बता दें कि जुदाई में उर्मिला का नाम जान्हवी था जबकि फिल्म हमारा दिल आपके पास है में सोनाली बेंद्रे का नाम खुशी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें