फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब जान्हवी को मिली थी मां श्रीदेवी की मौत की खबर तो ऐसी हो गई थी बेटी की हालत

Fri, 12 Jul 2019 06:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jhanvi kapoor - फोटो : file photo
श्रीदेवी की मौत का सदमा हर किसी को लगा था। महज 54 साल की उम्र में सबको अलविदा कई गईं एक्ट्रेस श्रीदेवी को सभी नम आंखों से आज भी याद करते हैं। निधन से पहले श्रीदेवी ने आखिरी पल दुबई में बिताए, जहां पर वह मोहित मारवाह की शादी के फंक्शन में शामिल होने गई थीं। इस समारोह से उनकी बड़ी बेटी जान्हवी नदारद थी। 
विज्ञापन

2 of 5
jhanvi kapoor - फोटो : file photo
वहीं श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर जान्हवी की हालत बहुत बुरी हो गई थी। मोहित मारवाह की शादी के फंक्शन में जहां पूरा कपूर खानदान दुबई में मस्ती कर रहा था तो वहीं इस अहम समारोह का जान्हवी कपूर हिस्सा नहीं थीं। इसकी मुख्य वजह फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में उनका बिजी होना बताया जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
karan johar jhanvi kapoor - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो जिस समय जाह्ववी को श्रीदेवी की मौत की खबर मिली उस वक्त वह मुंबई में ही थीं। करण जौहर को जैसे की श्रीदेवी के निधन की खबर मिली तो वह तुरंत जान्हवी को उनके घर लेने पहुंचे। खबर मिलते ही जान्हवी बेसुध हो गई थीं और फूट-फूटकर रोने लगी थीं। इसके बाद करण जान्हवी को लेकर उनके चाचा अनिल कपूर के घर गए।

4 of 5
Jhanvi Kapoor - फोटो : file photo
सूत्रों की मानें तो श्रीदेवी की दुबई में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चलने तक जान्हवी कपूर चाचा अनिल कपूर के घर पर ही मौजूद थीं। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को हुआ था। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि बाथटब में डूबने की वजह से एक्ट्रेस की जान चली गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi with jhanvi kapoor - फोटो : instagram
श्रीदेवी के निधन को डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। वहीं अब केरल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने श्रीदेवी के निधन से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। उन्होंने दावा किया है कि एक्ट्रेस का निधन डूबने से नहीं बल्कि उनकी हत्या की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें