65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है। श्रीदेवी को 'मॉम' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए चुना गया। इन पुरस्कारों का ऐलान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने किया। वैसे तो श्रीदेवी ने अपने फिल्मी सफर में कई सारे अवॉर्ड अपने नाम किए लेकिन यह अवॉर्ड उन्हें पहली बार मिला। श्रीदेवी अब भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन इतना तो तय है कि इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के बाद उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किस 5 कारणों की वजह से 'मॉम' फिल्म के लिए श्रीदेवी को इस अवॉर्ड के लिए चुना गया।
विज्ञापन
2 of 6
Sridevi
श्रीदेवी की एक्टिंग का कोई तोड़ नहीं है। 'मॉम' फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया था जो अपनी बच्ची के रेप से पीड़ित थी। उनका किरदार न केवल लोगों के दिलों को छुआ बल्कि बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई भी की।
विज्ञापन
3 of 6
sridevi
'मॉम' फिल्म एक परिवार के संघर्ष की कहानी है। इसमें श्रीदेवी ने देवकी नाम की टीचर का रोल निभाया है जो अपनी बच्ची को इंसाफ दिलाने के हर मुश्किल को पार कर जाती है।
4 of 6
sridevi
'मॉम' फिल्म की कहानी बलात्कारियों को सजा दिलाने के इर्द गिर्द घूमती है। सबूतों के अभाव में जब अपराधी छूट जाते हैं तो श्रीदेवी खुद ही बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए एक-एक बलात्कारी को सजा देती हैं। जिस तरह से वह बलात्कारियों को सजा देती हैं वह एक मां की मनोदशा को साफतौर पर दर्शाता है।
विज्ञापन
5 of 6
Sridevi
श्रीदेवी का इस फिल्म में दमदार रोल है। फिल्म में न केवल सामाजिक बुराइयों को उजागर किया है बल्कि ये भी दिखाया गया है कि रेप पीड़ितों पर क्या बीतती हैं। जो लोगों को अट्रैक्ट करने में कामयाब रहा।