फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से श्रीदेवी के निधन के बाद सलमान ने नहीं किया कोई ट्वीट, खोला राज

Fri, 02 Mar 2018 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sridevi
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मंगलवार रात मुंबई वापस लाया गया। रात से ही उनके अंतिम दर्शन करने के लिए घर पर फिल्मी सितारों का आना जाना लगा हुआ था। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई पहुंचने पर सबसे पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान दर्शन करने पहुंचे थे। वह देर रात कपूर परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे थे। खबर है कि सलमान खान श्रीदेवी का पार्थिव शरीर देख काफी इमोशनल हो गए थे। श्रीदेवी के निधन की खबर आने के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री वह उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। मौत की खबर मिलने के बाद से ही सेलिब्रिटीज लगातार श्रीदेवी से जुड़ी अपनी यादों को सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे थे लेकिन सलमान खान ने उनके लिए न तो कोई ट्वीट किया और न ही कोई पोस्ट शेयर की। आखिर इसके पीछे क्या वजह थी। 
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान ने अन्य सेलेब्स की तरह श्रीदेवी की याद में कोई भी ट्वीट नहीं किया इसकी वजह यह बताई जा रही है कि सलमान अपनी प्राइवेट लाइफ को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं। उनका मानना है कि ट्वीट भावना को दर्शाने के लिए सही रास्ता नहीं है इसलिए वह लोखंडवाला के घर में उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे। सलमान खान का कहना है कि कुछ फीलिंग शेयर नहीं की जा सकती है। ऐसा ही कुछ उनकी करीबी के खोने की फीलिंग है जिसे वह बयां नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
sridevi
आपको बता दें कि श्रीदेवी और सलमान खान एक दूसरे के काफी करीब थे। इन दोनों के बीच एक खास रिश्ता था। जब श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए सलमान उनके घर पहुंचे तो वह उनके शव को देखते ही भावुक होकर रोने लगें। श्रीदेवी और सलमान के बीच एक खास बॉन्डिंग थी।
विज्ञापन

4 of 4
श्रीदेवी
सलमान और श्रीदेवी के बीच फिल्मों में एक साथ काम करने के अलावा पेंटिंग भी एक ऐसा जरिया था जो दोनों के बीच में एक कनेक्शन बनाती थी। इस बारे में बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'मेरे और बच्चों के बाद उन्हें सिर्फ पेंटिंग का शौक है।'सलमान उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जिन्हें श्रीदेवी ने पेंटिंग गिफ्ट की थी। इसके अलावा सलमान ही थे जिन्होंने श्रीदेवी को और अधिक पेंटिंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें