फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में मुंबई पहुंचे श्रीदेवी के फैंस, आखिरी दर्शन के लिए लाइन लगाकर कर रहे इंतजार

Wed, 28 Feb 2018 05:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sridevi fans
महान नायिका श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और फैंस का जमावड़ा सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब के बाहर लगा हुआ है। यह वही जगह है जहां पर सुपरस्टार श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स एक्ट्रेस के अंतिम दर्शन के लिए आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारी संख्या में फैंस लाइन लगाकर बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार को आखिरी बार देखने के लिए लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
Sridevi fans
कोई हाथों में फूल लेकर श्रीदेवी के आखिरी दर्शन के लिए पहुंचा तो किसी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। इस महान एक्ट्रेस की एक झलक देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग मुंबई पहुंचे हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Sridevi fans
श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी ऐसे में बड़ी संख्या में फैंस दक्षिण भारत से भी आए हैं। हालांकि फैंस के आने का सिलसिला श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही उनके घर के बाहर लगना शुरू हो गया था। सोमवार देर रात श्रीदेवी का पार्थिव शरीर परिवार वाले लेकर दुबई से मुंबई पहुंचे थे। 
विज्ञापन

4 of 4
Sridevi fans
उनके पार्थिव शरीर को 'ग्रीन एकर्स' में रखा गया था। इसके बाद लोगों के आखिरी दर्शन के लिए 'सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब' रखा गया। जानकारी के मुताबिक यहां पर पार्थिव शरीर करीब 3 घंटे तक दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद 2 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे विले पार्ले के सेवा समाज श्मशान भूमि में किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें