फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी के साथ किया था 'चुम्मे' का वादा, अब किया ये बड़ा खुलासा

Mon, 26 Feb 2018 11:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी ने महज 54 साल की उम्र में सबको अलविदा कह दिया। उनकी इस अचानक मौत की खबर से उनके फैंस से लेकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सकते में है। श्रीदेवी अपने परिवार के साथ दुबई में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं जहां कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। 4 साल की उम्र में तमिल फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रीदेवी हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस बन गई थीं। उन्होंने बॉलीवड के लगभग सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया। इनमें अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान जैसे नाम भी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की ऐसी घटनाओं के बारे में जो शायद ही आपको पता हो...
विज्ञापन

2 of 5
जुम्मा-चुम्मा गाना अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था लेकिन 'महानायक' ने खुलासा किया है कि गाना रिलीज होने से पहले उन्होंने श्रीदेवी के साथ इस पर परफॉर्म किया था। वहीं कुछ दिनों पहले ही अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी और अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर फिल्म 'इकबाल' की शूटिंग के दौरान की थी। इस तस्वीर को 6 घंटे में 1 लाख लाइक्स मिल गए थे। तस्वीर में सबसे ज्यादा खास थे अमित जी के जूते। 
विज्ञापन

3 of 5
यह वाकया साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'खुदा गवाह' का है। इस फिल्म की शूटिंग अफगानिस्तान में हुई थी। हालांकि 80 का दशक श्रीदेवी का दशक था। उन्होंने 'चांदनी' और 'नगीना' जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। यहां तक कि इन फिल्मों के बाद उनकी फेनफॉलोइंग विदेशों तक में हो गई थी।

4 of 5
वहीं साल 1992 में 'खुदा गवाह' की शूटिंग के दौरान अफगानिस्तान में लोग श्रीदेवी की एक झलक पाने के लिए जान जोखिम में डाल देते थे। उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ छतों पर चढ़ जाती थी और उन्हें हाथ हिलाती थी। एक बार तो उन्हें देखने के लिए एक छत पर काफी भीड़ जमा हो गई और नतीजा यह हुआ था कि पूरी छत ही भरभराकर नीचे गिर गई थी। इस सीन को देख खुद अमिताभ बच्चन भी हैरान हो गए थे कि लोग उनसे ज्यादा श्रीदेवी को देखने के लिए उत्साहित रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीदेवी
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत की खबर ने सभी लोगों को चौंका दिया है। आम लोगों के साथ साथ पूरा बॉलीवुड शोक की लहर में डूबा हुआ है। श्रीदेवी ने बीती रात दुंबई में आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि शायद उनके को एक्टर रहे अमिताभ बच्चन को श्रीदेवी की मौत का आभास पहले ही हो गया था। आपको बता दें कि उन्होंने श्रीदेवी की मौत की खबर बाहर आने से पहले ही ट्वीट किया था, जिसे पढ़कर लगता है कि उन्हें इस बात का आभास पहले ही हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें