फिल्म चांदनी में श्रीदेवी संग काम करने वाले ऋषि कपूर इस सत्य पर भावुक हो गए कि अब 'चांदनी' नहीं रही। ऋषि कपूर ने दुबई से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत आने की खबरों पर मीडिया में उनके शव को 'बॉडी' कहे जाने पर भी गुस्सा जताया है। ऋषि कपूर ने कहा है कि मौत के चंद घंटे बाद ही आपकी पहचान खो जाती है और आप महज 'बॉडी' बनकर रह जाते हैं।