बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी ने महज 54 साल की उम्र में सबको अलविदा कह दिया। उनकी इस अचानक मौत की खबर से उनके फैंस से लेकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सकते में है। श्रीदेवी अपने परिवार के साथ दुबई में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं जहां कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। 4 साल की उम्र में तमिल फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रीदेवी हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस बन गई थीं। उन्होंने बॉलीवड के लगभग सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया। इनमें अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान जैसे नाम भी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की ऐसी घटनाओं के बारे में जो शायद ही आपको पता हो...