फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर एक घंटे पहले कैसे आ गई श्रीदेवी की मौत की खबर, नए खुलासे के साथ खड़े हुए ये 5 सवाल

Tue, 27 Feb 2018 02:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी
श्रीदेवी की मौत पर हर दिन नया खुलासा हो रहा है। इन खुलासों के साथ कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। दुबई पुलिस ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को केस सौंप दिया है। सरकारी वकील पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सहमत नहीं है। इसलिए उन्होंने होटल के सीसीटीवी फुटेज की मांग की है। इस बीच पहली बार सरकारी वकील का बयान भी आया है। जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी
एक घंटे पहले ही आ गई थी मौत की खबर- ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी बोनी कपूर को 5.30 बजे बाथटब में बेसुध हालत में मिली थीं। इसके बाद बोनी कपूर ने होटल स्टाफ और दोस्त को मदद के लिए बुलाया। श्रीदेवी को बाथटब से निकाला गया और उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की गई। जबकि श्रीदेवी की मौत 10.01 बजे हुई थी। पुलिस को श्रीदेवी के निधन की खबर 9 बजे ही दे दी गई थी। यानि कि मौत से एक घंटे पहले ही श्रीदेवी को क्यों मृत घोषित कर दिया गया?
 

 
विज्ञापन

3 of 6
श्रीदेवी और बोनी कपूर
बोनी कपूर को पुलिस ने क्यों रोका- पीटीआई की खबर के अनुसार, दुबई पुलिस मोहित मारवाह के परिवार, बोनी कपूर और होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है। बोनी कपूर से यह भी कहा गया है कि वो तब तक दुबई छोड़कर ना जाएं जब तक सरकारी वकील उन्हें इजाजत ना दे। पहले बोनी से सिर्फ गवाही ली गई थी लेकिन अब वकील उनसे कड़ी पूछताछ करेंगे। तो क्या सरकारी वकील के शक के दायरे में बोनी कपूर भी हैं।
 

 

4 of 6
श्रीदेवी
सरकारी वकील को साजिश से इंकार नहीं- सभी कयासों के बीच पहली बार दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का पहली बार बयान सामने आया है। वकील के बयान से साफ लग रहा है कि मौत के पीछे कोई साजिश भी हो स्कता है। उन्होंने कहा, 'हम यह पक्का कर लेना चाहते हैं कि सारी जांच सही तरीके से हुई है कि नहीं। शव सौंपने से पहले हम यह देख लेना चाहते हैं कि मौत से जुड़े जो सवाल उठ रहे हैं, उन सभी के संतुष्ट करने वाले जवाब हमारे पास हैं कि नहीं। इस मामले में कई कॉन्सपिरेसी थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं।' 
 

 
विज्ञापन

5 of 6
श्रीदेवी
क्या सच में शराब को छूती भी नहीं थीं श्रीदेवी- हाल ही में बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस बात का खुलासा किया है कि श्रीदेवी शराब को छूती तक नहीं थीं। इससे पहले सांसद अमर सिंह ने भी कहा था कि श्रीदेवी कभी-कभी वाइन पीती थीं। लेकिन मैंने कभी उन्हें ज्यादा शराब पीते नहीं देखा। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है कि श्रीदेवी के शरीर में शराब के अंश पाए गए। नशे की हालत में वो बाथटब में गिरीं और उनकी डूबने से मौत हो गई। शराब ना पीने वाले की शराब से मौत?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीदेवी
हत्या की आशंका- हाल ही में बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि श्रीदेवी की मौत एक साजिश है। उन्होंने हत्या की आशंका भी जताई। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस मामले को सुनंदा पुष्कर केस से जोड़ रहे हैं। सुनंदा सांसद शशि थरूर की बीवी हैं। उनकी लाश बेडरूम में पाई गई थी। यह मामला भी अभी तक सुलझ नहीं पाया है। साथ ही सरकारी वकील भी किसी साजिश से इंकार नहीं कर रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें