बीते शनिवार की रात 11.30 बजे बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के पीछे की सच्चाई हर घंटे एक नया मोड़ ले रही है। एक ऐसी घटना बन गई है जिस पर बड़ी मुश्किल से यकीन किया जा सकता है। कोई इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा है कि कुछ घंटे पहले तक एक शादी समारोह में हंसती-खिलखिलाती, नाचती श्रीदेवी की अचानक मौत कैसे हो गई। ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की मौत शनिवार रात 10.01 बजे हुई। हालांकि विस्तार से जानकारी आनी अभी बाकी है। ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक मौत का वक्त और इसके पहले रिपोर्ट में जो वक्त मौत की बताई गई उसमें एक से डेढ़ घंटे का अंतर है। आपको बता दें कि बोनी कपूर शाम 5.30 बजे होटल में श्रीदेवी की कमरे में गए थे। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बात हुई। फिर फ्रेश होने के लिए श्रीदेवी बाथरूम में चली गईं। इसके बाद क्या हुआ कोई नहीं जानता। रात 9 बजे बोनी कपूर ने अपने दोस्त को श्रीदेवी के बाथटब में गिरकर बेहोश होने की खबर दी और पुलिस को भी सूचना दी। इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर बीच के समय में क्या हुआ। आइए जानते हैं श्रीदेवी की मौत और उस साढ़े तीन घंटे की सच्चाई।