'सदमा', 'चालबाज', 'मिस्टर इंडिया' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं रहीं। एक समारोह में शामिल होने दुबई गई श्रीदेवी का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 54 साल की थीं। दुबई से उनका पार्थिव शरीर आज शाम तक मुंबई लाया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
sridevi
श्रीदेवी, पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ एक पारिवारिक शादी में शिरकत करने के लिए दुबई आयीं थी। श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से पूरा देश भी सकते में हैं। श्रीदेवी को अचानक बाथरूम में कार्डियक अरेस्ट आया। बाद में अस्पताल के डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
Congress on Sridevi
उनके करीबी रिश्तेदार के मुताबिक, वह निजी जिंदगी में बेहद रिजर्व रहती थीं। उन्हें हर व्यक्ति से बात करना पसंद नहीं था, लेकिन एक बार जिससे दोस्ती हुई तो फिर बात करने से हिचकिचाती नहीं थी। श्री देवी को कोई भी दिल की बीमारी नहीं थी सबसे बड़ी बात यह है कि जिस समय श्रीदेवी की मौत हुई उस समय वह होटल के अपने कमरे में अकेली थीं।
4 of 6
Sridevi
श्रीदेवी शूटिंग के दौरान सेट पर भी खामोश रहती थीं। स्क्रिप्ट पढ़तीं या फिर वैनिटी वैन में समय गुजारतीं, लेकिन जैसे ही शूटिंग शुरू होती वह किरदार में यूं ढल जातीं जैसे अब तक उस किरदार को ही जी रही हों।
विज्ञापन
5 of 6
sridevi
श्रीदेवी का यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह देना सभी के लिए आहत कर देने वाला है। कहा ये भी जा रहा है कि साउथ कैलिफॉर्निया के उनके डॉक्टर ने उन्हें कई डायट पिल्स लेने की सलाह दी थी और वह उनका सेवन कर रही थीं। वह कई ऐंटी एजिंग दवाइयां ले रही थीं। इनसे खून गाढ़ा होने की शिकायत होती है। सूत्रों के अनुसार श्रीदेवी की मौत की वजह यह भी हो सकती है।
फिलहाल दुबई में हुए उनके पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी। गौरतलब है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सोमवार को दुबई से भारत लाया जाएगा। हर इवेंट और फंक्शन में साथ दिखने वाली श्रीदेवी और जाह्नवी आखिरी पलों में मां के साथ नहीं थीं। ऐसे में इस वक्त जाह्नवी के गम का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।