बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 24 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया था, हालांकि फैंस के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं। श्रीदेवी की मौत दुबई के होटल में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बाथटब में डूबने से उनकी मौत हुई। उनकी पुण्यतिथि से पहले चलिए जानते हैं आखिर कैसे वो होटल के कमरे में अकेली रह गई थीं।