फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनी कपूर के प्यार में 'दूसरी औरत' बनी थीं श्रीदेवी, कभी शादीशुदा मर्द से शादी न करने की खाई थी कसम

Mon, 18 Feb 2019 07:47 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sridevi
'सदमा', 'चालबाज', 'मिस्टर इंडिया' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी को गुजरे लगभग एक साल हो गए हैं। इस 24 फरवरी को उनकी पहली पुण्यतिथि है। एक समारोह में शामिल होने दुबई गईं श्रीदेवी का बाथटब में डूबने से निधन हो गया था। श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर आइए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ा ये किस्सा।
विज्ञापन

2 of 5
Sridevi and arjun kapoor
2 जून 1996 को शादी कर श्रीदेवी और बोनी कपूर ने सबको चौंका दिया था। न केवल बोनी कपूर से अफेयर बल्कि शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की बात ने काफी चर्चा बटोरी थी। श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना को छोड़ दिया। उन दिनों श्रीदेवी को जितेंद्र से भी लिंक किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
Himmatwala
साल 1984 में श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू दिया था। एक  इंटरव्यू में जब श्रीदेवी से जितेंद्र के बारे में पूछा गया तो श्रीदेवी ने कहा था, 'जितेंद्र बहुत अच्छे इंसान हैं। शूटिंग के पहले दिन से ही उन्होंने मेरी बहुत मदद की। मेरी पहली फिल्म कामयाब नहीं हो सकी लेकिन जितेंद्र ने मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा। 

4 of 5
sridevi
जब जितेंद्र से शादी को लेकर सवाल किया गया तो श्रीदेवी ने कहा था, 'मैं कभी भी किसी शादीशुदा मर्द से शादी नहीं करूंगी। हमारे साउथ में दूसरी पत्नी बनने जैसा कोई रिवाज नहीं है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi
लेकिन हम सभी जानते हैं कि श्रीदेवी को बोनी कपूर से इश्क हो गया था। बोनी कपूर ने अपनी उम्र से 8 साल छोटी श्रीदेवी को 1993 में प्रपोज किया था और श्रीदेवी ने प्यार में इस बात की भी परवाह नहीं की कि बोनी शादीशुदा थे और 2 बच्चों के बाप थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें