फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल पहले फैंस को गहरा 'सदमा' दे गई थीं श्रीदेवी, पहली पुण्यतिथि से पहले देखें अनदेखी तस्वीरें...

Fri, 15 Feb 2019 07:33 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sridevi
बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) की 24 फरवरी को पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर कपूर परिवार चेन्नई में पूजा का आयोजन करवा रहा है। श्रीदेवी की फोरेंसिक रिपोर्ट में पता चला था कि उनका निधन 'एक्सीडेंटल ड्राउनिंग' यानी 'दुर्घटनावश डूबने' से हुआ था। श्रीदेवी ने समय से पहले ही अपने फैंस को 'सदमा' दे दिया। श्रीदेवी (Sridevi) की पुण्यतिथि से पहले आइए आपको दिखाते हैं श्रीदेवी की कुछ अनदेखी तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
sridevi
श्रीदेवी ने अपनी दिलकश अदाओं और चुलबुले अंदाज से सबके दिलों में एक खास जगह बनाई। साल 1983 में आई फिल्म ‘सदमा’ से श्रीदेवी को बॉलीवुड में पहचान मिली।
विज्ञापन

3 of 5
Himmatwala
श्रीदेवी की सफलता के पीछे हिम्मतवाला फिल्म का सबसे बड़ा हाथ है। हिम्मतवाला फिल्म ने ही श्रीदेवी को घर घर में फेमस किया था वरना कौन श्रीदेवी को जानता था। इससे पहले उनकी फिल्म सोलहवां सावन आई थी जो फ्लॉप हुई थी।

4 of 5
sridevi
श्रीदेवी की फिल्म लम्हे 1991 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा द्वारा किया गया था। इस फिल्म की कहानी 1986 में रिलीज हुई फिल्म अनोखा रिश्ता से इंस्पायर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi
साल 1997 में फिल्म 'जुदाई' के बाद से श्रीदेवी 15 सालों के लिए फिल्मों से गायब हो गईं और फिर नजर आईं साल 2012 में फिल्म इंग्लिश-विंगलिश में। इस फिल्म से उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी की थी।यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें