फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में नहीं आना चाहती थीं श्रीदेवी, जानिए उनकी प्रोफेशनल जिंदगी का सबसे बड़ा राज

Fri, 15 Feb 2019 07:33 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी - फोटो : फिल्म
बीते साल बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया था। 24 फरवरी को उनकी पुण्यतिथि है। दुबई के एक होटल में उनकी मौत हो गई थी। श्रीदेवी को भारत की पहली महिला सुपर स्टार कहा जाता है। जिस वक्त श्रीदेवी पर्दे पर आती थीं उस समय उनके सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी। श्रीदेवी ने कई हिट फिल्में दी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी श्रीदेवी बॉलीवुड में नहीं आना चाहती थीं साथ ही उनकी पहली हिंदी फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी - फोटो : फिल्म
श्रीदेवी की पहली बॉलीवुड मूवी 'सोलहवां सावन' (1979) थी, जो बुरी तरह फ्लॉप रही थी। 'सोलवां सावन' के डायरेक्टर भारतीराजा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'बॉलीवुड और दूसरी फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस आती हैं और चली जाती हैं लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिल पाती । लेकिन श्रीदेवी बिल्कुल अलग थीं । वो जिस फिल्म इंडस्ट्री में गईं उसी पर राज किया । आज मैं गर्व से ये कह सकता हूं कि मैंने श्रीदेवी को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।'
विज्ञापन

3 of 6
श्रीदेवी
'सोलवां सावन' के बारे में बताते हुए भारतीराजा ने कहा था, 'इस फिल्म में श्रीदेवी को अमोल पालेकर के साथ लॉन्च किया था । जब मैंने उनसे रीमेक की बात की तो उन्होंने हिंदी फिल्मों में आने से मना कर दिया था । तब मैंने उनसे वादा किया कि कुछ भी गड़बड़ नहीं होगी और मैं सबकुछ संभाल लूंगा और फिर वो मान गईं ।' 

4 of 6
श्रीदेवी - फोटो : फिल्म
'इसके बाद तो उन्होंने अपने टैलेंट और मेहनत से सफलता की अलग ऊंचाई को पाया ।' जिस तरह श्रीदेवी बॉलीवुड में नहीं आना चाहती थीं उसी तरह वो अपनी बेटी जाह्नवी के एक्ट्रेस बनने से खुश नहीं थीं । 'सोलवां सावन' के बारे में अमोल पालेकर ने बताया था, 'कमल हासन मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे कहा, 'पथिनारु वयथिनिल' को हिंदी रीमेक की जरूरत है ।'
विज्ञापन

5 of 6
श्रीदेवी - फोटो : ANI
'उन्होंने कहा कि मैं ही इस फिल्म में लीड रोल कर सकता हूं । फिर मैंने फिल्म देखी और सोचा कि इसमें श्रीदेवी ही जंचेंगी । इसके बाद मैं उनसे मिलने उनके घर गया । यह एक पढ़ी-लिखी लड़की की कहानी थी जिसे एक जानवरों के डॉक्टर से प्यार हो जाता है और वो अपने टीचर बनने का सपना छोड़ देती है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sridevi
'सोलवां' सावन के बारे में बात करते हुए श्रीदेवी ने कहा था, 'मेरे लिए यह फिल्म पहले और आज भी एक बुरी याद की तरह है । इससे पहले मैंने इसी फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन में काम किया था । मैं उस समय थोड़ी अंधविश्वासी थी । इस फिल्म के पहले दिन का पहला टेक ही गड़बड़ हो गया था । जिसके बाद मुझे पता था कि ये फिल्म फ्लॉप होगी और ऐसा ही हुआ ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें