श्रीदेवी
- फोटो : social media
श्रीदेवी ने लगभग सभी भाषाओं की फिल्मों में काम किया। उन्होंने चांदनी से लेकर, चालबाज और नागिन जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। साल 1998 में मिस्टर इंडिया करने के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था, लेकिन 15 साल के बाद साल 2013 में उन्होने फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से शानदार वापसी की। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर श्रीदेवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद साल 2018 में श्रीदेवी फिल्म ‘मॉम’ में अभिनय किया, जो मुख्य भूमिका में उनकी आखिरी फिल्म थी। हालांकि, श्रीदेवी को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने कैमियो रोल निभाया था।