फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत के बाद ऐसी हो गई थी जाह्नवी की हालत, बोनी ने दिलाई आखिरी पलों की याद

Tue, 12 Feb 2019 01:06 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor, sridevi - फोटो : file photo
श्रीदेवी की मौत के बाद परिवार समेत हर किसी को सदमा लगा था। महज 54 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। जल्द ही श्रीदेवी की पुण्यतिथि आने वाली है। उनकी मौत की खबर उस वक्त जिसने भी सुनीं उसकी आंखें नम हो गईं। निधन के वक्त श्रीदेवी दुबई में थीं जहां वो शादी के एक फंक्शन को अटेंड करने पहुंची थीं। श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर साथ थे लेकिन उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी उस वक्त समारोह में नहीं शामिल हुई थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Jhanvi and Sridevi - फोटो : file photo
जाह्नवी उस वक्त अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग मुंबई में कर रही थीं। काम की वजह से जाह्नवी शादी में नहीं पहुंची। श्रीदेवी की मौत की खबर सबसे पहले करण जौहर को पता चली। करण जौहर को निधन की खबर मिलते ही वह जाह्नवी को उनके घर लेने पहुंचे। खबर मिलते ही जाह्नवी बेसुध हो गई थीं और फूट फूटकर रोने लगी थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
sridevi - फोटो : file photo
इसके बाद करण जाह्नवी को लेकर उनके चाचा अनिल कपूर के घर गए। श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी अनिल कपूर के घर पर ही थीं। बाद में एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने खुलासा किया था कि 'मौत की खबर से मैं इतने सदमे में आ गई थी कि मुझे क्या हो रहा है कुछ भी याद नहीं था। मां के निधन के 3-4 महीने तक कुछ भी याद नहीं था।'

4 of 5
sridevi - फोटो : file photo
जाह्नवी ने आगे बताया कि 'निधन के कुछ समय बाद जब मेरे कमरे में हर्ष भाई (अनिल कपूर के बेटे) कमरे में बैठे हुए थे उसी वक्त अर्जुन कपूर और अंशुला भी पहुंचे। मुझे ऐसा लगा कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा।' बता दें कि जाह्नवी ने धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Janhvi Kapoor and Sridevi - फोटो : file photo
बोनी कपूर ने श्रीदेवी के अंतिम क्षणों के बारे में बात करते हुए कहा था- 24 की सुबह श्रीदेवी ने मैसेज किया 'पापा मैं तुम्हें मिस कर रही हूं।' श्रीदेवी प्यार से बोनी को 'पापा' बुलाती थीं। जवाब में बोनी ने लिखा- 'मैं भी तुम्हें मिस कर रहा हूं' श्रीदेवी को नहीं पता था कि बोनी कपूर उन्हें सरप्राइज देने के लिए शाम की फ्लाइट बुक कर चुके हैं। शाम 6:30 बजे के करीब वे दुबई के होटल पहुंचे थे। श्रीदेवी उन्हें देखकर बहुत खुश हुई थीं लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये मुलाकात चंद लम्हों के लिए ही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें