फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2010 की सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी 'माई नेम इज खान', वरुण और सिद्धार्थ के लिए भी है खास

Tue, 12 Feb 2019 12:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
#9YearsOfMyNameIsKhan
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और काजोल (Kajol) की फिल्म My Name is khan  को रिलीज हुए आज 9 साल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मैं बहुत ब्लैस्ड महसूस करता हूं कि मैं यह कहानी बना पाया। इसे बनाने के लिए धन्यवाद शिबानी। शाहरुख खान को रिजवान का रोल बखूबी निभाने के लिए शुक्रिया। काजोल तुम्हारी आंखे, चुप्पी और सभी के लिए शुक्रिया। My Name is khan को बॉलीवुड से बहुत प्यार मिला है।
विज्ञापन

2 of 5
#9YearsOfMyNameIsKhan
इस मौके पर आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्य। एस्पर्गर सिंड्रोम से पीड़ित रिजवान यानि की शाहरुख ने मुस्लिमों को लेकर दुनिया की टिपिकल सोच को बदलने की पहल की थी। इस फिल्म की टैग लाइन "माई नेम इज खान एंड आई एम नॉट ए टैरेरिस्ट" ने सभी की सोच को हिला कर रख दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
#9YearsOfMyNameIsKhan
करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने उन्हें डायरेक्शन में असिस्ट किया। साल 2010 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इज खान' में मुस्लिम हिंदुस्तानी के संघर्ष और उसकी देशभक्ति की भावना को दिखाया गया था। इस फिल्म में अमेरिकी आंतकवादी हमले के बाद यूएस में मुस्लिम समुदाय के लोगों के संघर्ष को भी दिखाया गया था।
 

 

4 of 5
#9YearsOfMyNameIsKhan
करण जौहर रिलीज के बाद इस फिल्म में तूफान वाले 15 मिनट के सीन को बदलना चाहते थे। करण जौहर ने कहा था- मैंने इसे ठीक से नहीं किया था, ये मेरी गलती है और अब मैं इसे बदलना चाहता हूं'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shah rukh khan
रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ये फिल्म उस समय की सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी। चार सप्ताह में इस फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा पर कर दिया और 2010 की पहली फिल्म बन गयी जिसने 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें