फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की बरसी से पहले बोनी कपूर पत्नी की इस खास चीज को कर रहे हैं नीलाम

Sat, 23 Feb 2019 08:54 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi
बीते साल 24 फरवरी को श्रीदेवी का निधन हो गया था। दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। इस साल उनकी पहली पुण्यतिथि है। इस पुण्यतिथि पर बोनी कपूर अपनी पत्नी की याद में एक काम करने जा रहे हैं। उन्होंने फैसला किया है कि वो श्रीदेवी की एक साड़ी की नीलामी करेंगे और इससे आए हुए पैसों को जरूरतमदों में दान कर देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sridevi cannes
मिली जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी की ये 'कोटा साड़ी' है। इस साड़ी को ऑनलाइन नीलाम किया जा रहा है। पारिसेरा नाम की वेबसाइट पर ये साड़ी उपलब्ध है, वहीं से बोली लगाकर इस साड़ी को खरीदा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Janhvi Kapoor and Sridevi
इस नीलामी की शुरुआती बोली 40 हजार रुपए लगाई गई। लोग इसे खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इस साड़ी के लिए अभी तक सबसे ज्यादा बोली 1,25,000 रुपए की है।

4 of 5
sridevi
वेबसाइट पर इस साड़ी को लेकर कई अहम जानकारियां दी गई हैं। वेबसाइट पर लिखा है- श्रीदेवी की सिक्स यार्ड साड़ी उनकी साउथ इंडियन रूट की याद दिलाती हैं। साउथ इंडिया में जन्मी श्रीदेवी की ये साड़ी उनकी पहचान बन गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sridevi
इस नीलामी से मिलने वाला पैसा कंसर्न इंडिया फाउंडेशन प्रोग्राम में जाएगा जो औरतों, बच्चों और दिव्यांगों और बुजर्गों के लिए काम करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें