श्रीदेवी
श्रीदेवी की मौत के मामले में अब एक नया मोड़ आया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि उनके खून में शराब के अवशेष भी मिले हैं। साथ ही मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि खून में शराब के अवशेषों की मात्रा ऊंचे स्तर पर पाई गई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट की तस्वीर को साझा करते हुए गल्फ न्यूज ने कहा है कि श्रीदेवी के खून में शराब के अवशेष पाए गए हैं। साथ ही रिपोर्ट में उनका संतुलन खोने, बाथटब में गिरने और डूबने की बात भी कही गई है। सिर्फ इतना ही नहीं सूत्रों की मानें तो वह शादी समारोह के बाद से तनाव से गुजर रही थीं। तो फिर क्या ज्यादा तनाव होने से ही वह परेशान थीं और उन्होंने नशा कर रखा था। शराब के साथ स्ट्रेस होने के कारण ही वह बाथटब में डूब गई थीं।