बचपन में ही अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली श्रीदेवी ने 12 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में बतौर बाल कलाकार कदम रखा था। तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ फिल्मों में काम करने के बाद साल 1978 में श्रीदेवी ने पहली बार लीड हीरोइन के तौर पर बॉलीवुड में अपना ऐसा जलवा बिखेरा की पूरे सिने प्रेमियों को अपना दीवाना बना लिया। उन्होंने फिल्म सदमा, नगिना, खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया, चांदनी, जुदाई, लम्हे, चालबाज जैसी फिल्मों में धमाकेदार एक्टिंग की है।