बॉलीवुड में रूप की रानी के नाम से मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में दुबई में शनिवार देर रात निधन हो गया। श्रीदेवी एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुबई गईं थीं। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
2 of 6
sridevi
श्रीदेवी ने अपनी दिलकश अदाओं और चुलबुले अंदाज से सबके दिलों में एक खास जगह बनाई। साल 1983 में आई फिल्म ‘सदमा’ से श्रीदेवी को बॉलीवुड में पहचान मिली। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ कमल हासन थे। फिल्म के एक गाने में कमल हासन, श्रीदेवी को एक लोरी ‘सुरमई अँखियों में’ गाकर सुनाते हैं। इन दोनों का ये गाना काफी पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
श्रीदेवी
2017 में श्रीदेवी को फिल्मों में 50 साल पूरे हुए थे। श्रीदेवी की सफलता के पीछे हिम्मतवाला फिल्म का सबसे बड़ा हाथ है। हिम्मतवाला फिल्म ने ही श्रीदेवी को घर घर में फेमस किया था वरना कौन श्रीदेवी को जानता था। इससे पहले उनकी फिल्म सोलहवां सावन आई थी जो फ्लॉप हुई थी।
4 of 6
श्रीदेवी
मिस्टर इंडिया
श्रीदेवी की यह फिल्म बच्चों से लेकर बड़ो तक कई लोगों द्वारा पसंद की गई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर उनके साथ लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 1987 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
श्रीदेवी
लम्हे
श्रीदेवी की यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा द्वारा किया गया था। इस फिल्म की कहानी 1986 में रिलीज हुई फिल्म अनोखा रिश्ता से इंस्पायर थी।
साल 1997 में फिल्म 'जुदाई' के बाद से श्रीदेवी 15 सालों के लिए फिल्मों से गायब हो गईं और फिर नजर आईं साल 2012 में फिल्म इंग्लिश-विंगलिश में। इस फिल्म से उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी की थी। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।